गर्मियों में किस तरह रखें बालों का ख्याल, एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों की छुट्टियों में हम सभी ढेर सारी मस्ती करना चाहते हैं। अमूमन यह वक्त होता है, जब हम बाहर निकलकर बहुत सारे खेल खेलते हैं, स्विमिंग पूल में छलांग लगाते हैं और साइकिलिंग का जमकर मजा लेते हैं। लेकिन इस मौसम में आपको अपना ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, फिर चाहे बात बालों की ही क्यों ना हो। इस मौसम में बाल कभी फ्रिज़ी, कभी रूखे-सूखे, कभी पसीने से चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे स्कैल्प व बालों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में तेज़ धूप, उमस, धूल और बार-बार धोने से बाल बेजान और कमज़ोर लगने लगते हैं।

हालांकि, ऐसे में आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। गर्मियों में बालों का ख्याल रखना इतना भी मुश्किल नहीं है। बस आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है और अपने हेयर केयर रूटीन में थोड़े-बहुत बदलाव करने होते हैं। जिससे आप इस मौसम में भी अपने बालों को उतना ही सॉफ्ट और हेल्दी बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे समर हेयर केयर टिप्स के बारे में बता रही हैं,

जो आपके बेहद काम आ सकते हैं-गर्मी के मौसम में तेज धूप व गर्मी आपके बालों को रूखा व परेशान बना सकती है। ऐसे में बालों को हाइड्रेटेड रखना काफी अच्छा माना जाता है। हेयर मास्क नमी को लॉक करता है, बालों को मुलायम बनाता है और टूटने से बचाता है। इसके लिए आप हफ्ते में 1-2 बार डीप कंडीशनिंग या हेयर मास्क लगाएं। आप खुद घर पर ही दही व शहद की मदद से हेयर मास्क बना सकती हैं। इसके अलावा, एलोवेरा जेल व नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

गर्मी के मौसम में अपने बालों और स्कैल्प की केयर करने के लिए एलोवेरा आइस क्यूब तैयार किया जा सकता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को मिक्सी में ब्लेंड करके आइस ट्रे में डालें और जमा लें। हफ़्ते में 1-2 बार एक क्यूब सीधे अपनी स्कैल्प लगाकर मसाज करें। दरअसल, एलोवेरा में नेचुरल एंज़ाइम्स होते हैं जो जलन या सनबर्न वाली स्कैल्प को ठंडक देते हैं। ये स्कैल्प को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे हील करने में मदद करते हैं। साथ ही साथ, एलोवेरा आइस क्यूब बिना नेचुरल ऑयल हटाए ऑयलीनेस कण्ट्रोल भी करता है।

Leave a Comment